Punjab News: पंजाब में बड़ा हादसा, मकान का लैंटर गिरने से 5 लोग दबे, 2 मजदूर की मौ*त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रूपनगर। Punjab News: पंजाब के रूपनगर (Roop Nagar) से बड़ी खबर है। खबर है कि यहां मकान का लैंटर गिरने से कई लोग दब गए हैं। कहा जा रहा है कि दो मजदूरों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक प्रीत कॉलोनी में एक मकान के लैंटर गिरने से 5 मजदूर दब गए। यह घर करीब 40 साल पहले बना था और लैंटर की हालत भी बहुत अच्छी नहीं थी। इनमें से 2 मजदूरों की मौत हो गई और जबकि 3 को बाहर निकाल लिया गया और जिसे आपातकालीन सेवाओं द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।

लैंटर उठाने का प्रयास किया जा रहा था

प्रीत कॉलोनी के एक मकान में मकान मालिक द्वारा ठेकेदार की मदद से लैंटर उठाने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान लैंटर मजदूरों के ऊपर गिर गया और लैंटर के मलबे के नीचे मजदूर दब गए।

सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी NDRF और SDRF व ITBP की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर रूपनगर डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि लैंटर गिरने से 5 मजदूर दब गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच करायी जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन सबसे पहले राहत कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *