Jalandhar News: जालंधर के ट्रैवल एजैंट ने की ठगी, पैसे मांगने पर बाउंसर से पिटवाया

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के कुछ ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) बेलगाम होते जा रहे हैं। विदेश भेजने (Study to Abroad) के नाम पर ये ट्रैवल एजेंट लोगों को तो ठग (Fraud) ही रहे हैं, पैसे वापस मांगने पर अपने बाउंसरों से उन्हें पिटवाते भी हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जालंधर (Jalandhar) की छोटी बारादरी में पिछले दिनों किसानों ने एक ट्रैवल एजैंट के दफ्तर को घेरकर प्रदर्शन किया था। उसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बजाए समझौता करवा दिया। अब खबर आ रही है कि इसी इलाके में एक ट्रैवल एजेंट ने अपने ही क्लाइंट को अपने बाउंसरों से बुरी तरह पिटवा दिया।

Punjab News
Punjab News

पैसे लेकर विदेश न भेजने का आरोप

बताया जा रहा है कि वह क्लाइंट ट्रेवल एजेंट से अपने पैसे वापिस मांगने गया था। ये मामला जालंधर की छोटी बारादरी पार्ट टू में बीबा फैशन वाली इमारत के पास स्थित एक ट्रैवल एजैंट का है। इस एजेंट के ऊपर पैसे लेकर विदेश न भेजने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बाद में इस मामले को पैसे देकर रफा-दफा कर दिया था।

पीड़ित व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने इस एजैंट के पास एक व्यक्ति ने विदेश जाने के लिए अप्लाई किया हुआ था, जिसके लिए उसने लाखों रुपए भी एजैंट को दे दिए थे। लेकिन उसके बाद एजेंट ने न तो विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटा रहा था।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

बाउंसरों से बुरी तरह पिटवाया

जब क्लाइंट अपने पैसे वापस लेने के लिए एजैंट के ऑफिस आया तो एजैंट ने पहले तो गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में अपने बाउंसरों से क्लाइंट व उसके साथ आए लोगों को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एजेंट ने फॉरच्यूर्न गाड़ी निकाली और क्लाइंट व उसके साथियों को जबरी गाड़ी मे डाल कहीं ले गया।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *