Punjab News: पंजाब में खूनी झड़प, 2 लोगों की मौत, कई घायल, चारों तरफ मची चीख पुकार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 20 Apr 2024

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि पंजाब के जेल (Punjab Jail) में खूनी खेल हुआ है। इस खूली खेल में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घाय़लों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक जिला जेल संगरूर में जेल के अंदर अलग-अलग केसों से संबंधित कैदियों की आपसी झड़प हो गए। झड़प के बाद खूनी खेल शुरू हो गया। इसमें 2 की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

खूनी झड़प में इनकी हुई मौत

सिविल अस्पताल संगरूर के सेहत अधिकारी के अनुसार जिला जेल संगरूर की पुलिस और डाक्टर 4 व्यक्तियों को सिविल अस्पताल संगरूर में लाए, जिनमें हर्ष पुत्र आसरफ कच्चा कोट मालेरकोटला और धरमिंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह गांव कलिआण नजदीक मालेरकोटला की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसके अलावा सहज बाज पुत्र अब्दुल सतार हथोआं रोड मालेरकोटला और गगनदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी हमीदी थाना ठुल्लीवाल जिला बरनाला गंभीर घायल हालत में थे। इन घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल संगरूर में लाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक सहायता देने उपरांत इनकी हालत को गंभीर देखते हुए पटियाला रैफर कर दिया।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *