Punjab News: पंजाब में भाजपा नेताओं समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 21 Apr 2024

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: Lok Sabha Election 2024, FIR registered against BJP leaders in Punjab- पंजाब में भाजपा नेताओं समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला एक जनसभा में मारपीट से जुड़ा है। पुलिस ने इस पूरे मामले में अब कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों पंजाब के खन्ना में भाजपा के बूथ सम्मेलन में भरी स्टेज पर मेज कुर्सियां चलने और दलित नेता से मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले को शांत करने के मकसद से भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपिंदर सिंह चीमा ने दलित नेता के घर जाकर माफी भी मांगी थी, जिसका वीडियो सामने आया।

गुलजार राम की शिकायत पर FIR

लेकिन दलित नेता गुलजार राम नहीं माने और आखिरकार उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। पायल थाना में गुलजार राम की शिकायत पर मारपीट और धमकियां देने के आरोप में भाजपा किसान सेल के नेता मनप्रीत सिंह, कुलजीत सिंह निवासी दीवा खोसा समेत 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जातिसूचक शब्द बोलने का विरोध

आपको बता दें कि 14 अप्रैल को बूथ सम्मेलन के दौरान हंगामा हुआ था जिसके बाद सियासत भी गरमा गई थी। विरोधी दलों के नेताओं ने भाजपा के बूथ सम्मेलन में दलित नेता गुलजार राम से मारपीट करने और जातिसूचक शब्द बोलने का विरोध किया था।

गुलजार राम पायल के सिविल अस्पताल में भर्ती

हंगामे वाले दिन से ही भाजपा के सीनियर नेता गुलजार राम को मनाने में जुटे हुए थे कि वे समझौता कर लें और किसी प्रकार की कार्रवाई न कराएं। वहीं दूसरी तरफ गुलजार राम पायल के सिविल अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहां एमएलआर कटवाने के बाद बयान दर्ज कराए थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसके अलावा पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों और चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई थी। पुलिस से लगातार मांग की जा रही थी कि आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया जाए। आखिरकार पायल थाना में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

प्रभु श्रीराम का विरोध करते रहे हैं AAP के टीनू, कांग्रेस के चन्नी आए हैं नदियों पार से, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *