Canada-India News: कनाडा भेजने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी, ट्रैवल एजैंट पर FIR दर्ज

Daily Samvad
5 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 620 शब्द|📅 21 Apr 2024

डेली संवाद, अंबाला/टोरंटो। Canada-India News: कनाडा में पढ़ाई (Study in Canada) और कनाडा में नौकरी (Job in Canada) दिलाने का झांसा देकर पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में ठगी (Fraud) का कारनामा जारी है। ताजा मामला में एक युवक से ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) ने करीब 22 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने इसे लेकर एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक टोहाना के एक युवक को कनाडा भेजने के नाम पर तीन लोगों द्वारा उससे 22 लाख रुपए की ठगी की गई। युवक ने जब आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो चेक थमा दिया, जो बाउंस हो गया। पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस को दी।

Study in Canada
Study in Canada

महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है, ताकि मामले का खुलासा किया जा सके। पुलिस को दी शिकायत में गांव डांगरा निवासी विशाल ने कहा कि वह बीए पास है और नौकरी की तलाश में था।

पटियाला में विदेश भेजने के लिए वीजा लगाने का काम

इस दौरान उसे व उसके पिता रामेश्वर की मुलाकात दिसम्बर 2022 में बलजिन्द्र सिंह निवासी धनौरी जिला जींद के साथ हुई। बलजिन्द्र ने कहा कि उसका जानकार पटियाला में विदेश भेजने के लिए वीजा लगाने का काम करता है। उसके द्वारा दिए गए नंबर पर उसने मनीषा नामक महिला से बात की।

एलटिस सर्विस जिसका प्रोपराइटर मंकुश निवासी

उसने बताया कि उनकी कम्पनी एलटिस सर्विस जिसका प्रोपराइटर मंकुश निवासी आनंद नगर पटियाला है। कनाडा का स्टडी वीजा और वर्क परमिट का काम करते हैं। इसके बाद जनवरी 2023 में मनीषा अपनी मां के साथ टोहाना आई और उन्हें बातचीत के लिए रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां बातचीत के बाद उसने कनाडा स्टडी वीजा के लिए हां कर दी।

Canada के लिए 22 लाख में बातचीत

विशाल ने बताया कि आरोपी मनीषा ने कनाडा के लिए 22 लाख रुपए खर्च बताया। उसने अपने कागजात उसे WhatsApp कर दिए। इसके बाद मनीषा ने उन्हें आफिस बुलाया और उन्हें मंकुश व अपने पति अवतार से मिलवाया। उन्होंने सितम्बर तक वीजा लगने की बात कही। इस पर उसने अलग-अलग तारीखों में 22 लाख रुपए का आरोपियों को भुगतान कर दिया।

VISA को लेकर बातचीत चलती रही

इस दौरान उसकी मनीषा व दोनों व्यक्तियों से वीजा (VISA) को लेकर बातचीत चलती रही। सितम्बर आखिरी में जब वह अपने पिता व ताऊ के साथ इन लोगों के ऑफिस में गया तो इन लोगों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो मनीषा ने उसे तीन चेक दिए। इनमें से उसने एक चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।

चेक बाउंस होने के बाद कोई बात नहीं सुनी

पीड़ित विशाल ने बताया कि चेक बाउंस होने के बाद आरोपियों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी और बाद में टोहाना आकर पेमेंट देने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई पेमेंट वापस नहीं की। साथ ही धमकी दी कि दोबारा पेमेंट मांगी तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

युवक ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी की है। उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में टोहाना पुलिस ने महिला सहित तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

प्रभु श्रीराम का विरोध करते रहे हैं AAP के टीनू, कांग्रेस के चन्नी आए हैं नदियों पार से, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *