Punjab Politics: जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद केपी जल्द ही इस पार्टी में होंगे शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 22 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) शुरू हो गए है। वहीं दूसरी तरफ नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है।

खबर है कि पंजाब के जिला जालंधर में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद रहे महिंदर सिंह केपी जल्द ही पार्टी को अलविदा कह सकते है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

बताया जा रहा है कि वह आज अकाली दल में शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें जालंधर या होशियारपुर सीट से मिल सकती है। बताया जा रहा है कि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के लिए जालंधर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जानकारी मिल रही है कि देर रात केपी को मनाने के लिए पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी उनके घर पहुंचे थे। मगर कुछ हाथ नहीं लगा। बता दें कि, महिंदर सिंह केपी जालंधर और होशियारपुर के दलित समाझ में काफी पकड़ रखते हैं।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *