Punjab Politics: कांग्रेस के पूर्व मंत्री महिंदर केपी ने दिया इस्तीफा, अकाली दल ज्वाइन किया, जालंधर में चन्नी के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 22 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: Lok Sabha Election 2024- इस समय पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चलते नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी तेज हो गया है। खासकर जालंधर सबसे हाट सीट बन गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकरी के मुताबिक जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद रहे महिंदर सिंह केपी ने कांग्रेस ने इस्तीफा देकर शिरोमणि अकाली दल ज्वाइन कर लिया है।

सुखबीर बादल के साथ महिंदर सिंह केपी
सुखबीर बादल के साथ महिंदर सिंह केपी

चन्नी के रिश्तेदार हैं केपी

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया, इसके बाद वह उन्हें घर पहुंचे। बता दे कि बीते दिन पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी उन्हें मनाने उनके घर पहुंचे थे। मगर कुछ हाथ नहीं लगा था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आपको बता दें कि कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी और महिंदर सिंह केपी आपस में रिश्तेदार हैं। चर्चा यह है कि महिंदर सिंह केपी को अकाली दल जालंधर से प्रत्याशी घोषित करेगा। जिससे अपने रिश्तेदार चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ ही केपी चुनाव लड़ेंगे।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *