Lok Sabha Election: जालंधर समेत पंजाब की 6 सीटों पर अकाली दल ने घोषित किए प्रत्याशी, हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से लड़ेंगी चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 22 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election 2024: पंजाब (Punjab) में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने आज लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। ये लिस्ट जालंधर (Jalandhar) से कांग्रेसी नेता महिंदर सिंह केपी (Mahinder Singh Kaypee) को अकाली दल में ज्वाइन करवाने के तुरंत बाद आई। इस लिस्ट में महिंदर सिंह केपी को अकाली दल ने जालंधर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ और पंजाब की 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। चंडीगढ़ से हरदेव सिंह सैनी, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल, जालंधर से महिंदर सिंह केपी, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से हर सोहन सिंह ठंडल और फिरोजपुर से नरदेव सिंह (बॉबी मान) को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

आपको बता दें कि महिंदर सिंह केपी ने सोमवार को ही अकाली दल को जॉइन किया। पार्टी जॉइन कराने के लिए अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल उनके घर पहुंचे। इससे पहले केपी को मनाने के लिए पूर्व CM और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी उनके घर पहुंचे थे, लेकिन बात नहीं बनी।

7 उम्मीदवारों का ऐलान पहले हुआ

शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बैसाखी के दिन लोकसभा के 7 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पहली लिस्ट में गुरदासपुर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, संगरूर और पटियाला सीट पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। पहली लिस्ट में शिअद के प्रधान सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल का नाम नहीं था।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *