Tax Free: इन कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, जानकारी ना होने पर होगा नुकसान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 442 शब्द|📅 22 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Tax Free: बहुत सारे लोगों को लगता है कि सरकार को सभी प्रकार की आय पर भुगतान करना पड़ता है लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि आय के कुछ स्रोत ऐसे हैं जिन पर कर नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

वैसे आप इन पर टैक्स तभी बचा पाएंगे जब आपको नियमों की पूरी जानकारी होगी। तो आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह की आय पर टैक्स नहीं लगता है, जिससे आप अपना टैक्स बचा पाएंगे। तो आइए जानते हैं उन इनकम के बारे में।

विरासत में मिली संपत्ति

अगर आपको संपत्ति, आभूषण या नकदी विरासत में मिली है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। अगर आपके नाम पर वसीयत है तो आपको इससे मिलने वाली रकम पर टैक्स नहीं देना होगा। वैसे, आपके पास जो भी संपत्ति है, आपको अपनी कमाई पर टैक्स देना होगा।

शादी के तोहफे

बता दें कि शादी में दोस्तों या रिश्तेदारों से मिले किसी भी गिफ्ट पर कोई टैक्स नहीं देना होता है। लेकिन, यह उपहार आपको अपनी शादी के आसपास ही मिलना चाहिए। ऐसा नहीं है कि अगर आपकी आज शादी हो और आपको कोई उपहार छह महीने बाद मिले तो उस पर कर नहीं लगेगा। अगर गिफ्ट की कीमत 50,000 रुपये से ज्यादा है तो टैक्स लगेगा।

साझेदारी फर्म से प्राप्त लाभ

अगर आप किसी कंपनी में शेयरधारक हैं और आपको मुनाफे के हिस्से के तौर पर कोई रकम मिलती है तो उस पर भी आपको टैक्स नहीं देना होता है। क्योंकि आपकी पार्टनरशिप फर्म इस रकम पर पहले ही टैक्स चुका चुकी है। वैसे, यह छूट केवल फर्म के लाभ पर है। मान लीजिए कि अगर आपको कंपनी से सैलरी मिलती है तो आपको वह टैक्स चुकाना होगा।

जीवन बीमा दावा राशि

यदि आपने जीवन बीमा पॉलिसी खरीदी है, तो दावा या परिपक्वता राशि पूरी तरह से कर मुक्त है। हालाँकि, शर्त यह है कि पॉलिसी का वार्षिक प्रीमियम उसकी बीमा राशि के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि यह इस राशि से अधिक है, तो अतिरिक्त राशि पर कर लगाया जाएगा। कुछ मामलों में यह छूट 15 फीसदी तक हो सकती है।

शेयर या इक्विटी एमएफ से प्राप्त रिटर्न

अगर आपने शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश किया है तो इन्हें बेचने पर मिलने वाला 1 लाख रुपये का रिटर्न टैक्स फ्री है। बता दें कि इस रिटर्न की गणना लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) के तहत की जाती है। वैसे, इससे ऊपर के रिटर्न पर LTCG टैक्स लगता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *