Canada News: कनाडा में चीन के राजदूत ने दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी सच्चाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 22 Apr 2024

ओटावा (कनाडा)। Canada News: Chinese ambassador departs from Canada amid strained relations – कनाडा से भारत (Canada-India Conflict) के बाद चीन से रिश्ते तल्ख (Canada-China Conflict) होते जा रहे हैं। खराब होते रिश्ते के बीच कनाडा (Canada) में चीन के राजदूत (Ambassador of China) ने अपना पद छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक कनाडा में चीन के राजदूत कांग पेइवु (Chinese ambassador departs from Canada) ने करीब 5 साल बाद अपना पद छोड़ दिया। ग्लोबल अफेयर्स कनाडा (Global Affairs Canada) के एक प्रतिनिधि के अनुसार, कांग पेइवु चीन लौट गए हैं। हालांकि, ओटावा में चीनी दूतावास ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

कनाडा में चीन के राजदूत के रूप में काम किया

कांग पेइवु ने 2019 से कनाडा में चीन के राजदूत के रूप में काम किया। हालांकि, उनके बाहर निकलने की खबर कई समाचार एजेंसियों ने पहले ही दे दी थी। पेइवु ने ऐसे समय पर कनाडा को छोड़ा, जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब होने लगे थे।

भारत के बाद कनाडा और चीन के संबंध खराब

दरअसल, 2018 से 2021 के अंत तक बीजिंग ने कई बड़े फैसले लिए, जिनसे दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई। इनमें कनाडाई नागरिक माइकल स्पावर और माइकल कोवरिग को हिरासत में लेने का मुद्दा सबसे अहम था। अमेरिकी प्रत्यर्पण वॉरंट पर हुआवेई के मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वानझोउ की गिरफ्तारी के प्रतिशोध के रूप में इनकी गिरफ्तारी को देखा गया था।

कनाडा के चुनावों में भी चीन ने हस्तक्षेप किया

हाल ही में ये भी बात सामने आई कि कनाडा के चुनावों में भी चीन ने हस्तक्षेप किया था। इसके बाद तो चिंताएं और बढ़ गईं। पिछले हफ्ते कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि चीन कनाडा में 2019 और 2021 के चुनावों के नतीजे को प्रभावित करने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

हालांकि, कनाडा फिर भी चीन के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश में लगा है। उप मंत्री डेविड मॉरिसन दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने के लिए चीन में हैं। कनाडा के विदेश मंत्री मेलानी जोली के कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि, ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने अभी तक उनकी यात्रा के लिए कोई प्लान जारी नहीं किया है।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *