Jalandhar News: जालंधर में 3 स्पा सैंटरों पर पुलिस का छापा, कई लड़के और लड़कियां काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Raid In Spa Center
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 22 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Police raid on spa center in Jalandhar- जालंधर पुलिस (Jalandhar Police)ने शहर के तीन स्पा सैंटर (Spa Centers) पर छापेमारी करते हुए कई लड़कियों और लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीमों ने एक साथ तीन स्पा सैंटरों पर छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सैंटरों के बार अफरातफरी का महौल दिखा।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने स्पा सैंटरों पर रेड कर वहां चल रहे देह व्यापार के कारोबार का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि थाना डिवीजन नंबर 6 और 7 की पुलिस ने पाश इलाके में स्थित तीन स्पा सैंटरों पर रेड कर वहां पर मौके से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में काबू किया है।

पुलिस टीम देखकर मची भगदड़

पुलिस की दबिश की भनक लगते ही सैंटरों में भगदड़ मच गई तथा युवतियां इधर-उधर मुंह छिपाती नजर आईं। जानकारी अनुसार पता चला है कि पुलिस ने शहर के रायल स्पा सैंटर, थाई स्पा सैंटर व स्वास्तिक स्पा सैंटर पर दबिश दी है तथा वहां चल पर रहे गंदे धंधे का पर्दाफाश किया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पुलिस का कहना है कि इन स्पा सेंटरों पर पैसे लेकर स्पा के साथ-साथ लड़कियों के जिस्म का सौदा भी किया जाता था, जिस बारे शिकायतें मिलने पर उक्त एक्शन लिया गया है। आपको बता दें कि अकेले जालंधर शहर में ही 500 से अधिक स्पा सेंटर चल रहे हैं, जिनमें से कई स्पा सैंटरों में उक्त गंदे धंधे को अंजाम दिया जा रहा है।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *