RBI Action: RBI ने अब इस बैंक पर लगाया ताला!, पैसे निकालने और जमा करने समेत लगे कई प्रतिबंध

Daily Samvad
2 Min Read
Reserve Bank of India
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 24 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Konark Urban Co-operative Bank Ltd) पर पैसे निकालने सहित कई प्रतिबंध लगा दिए हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ये प्रतिबंध बैंक की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए लगाए गए हैं। पात्र जमाकर्ता अपनी जमा राशि के विरुद्ध जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC) से 5 लाख रुपये तक की जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने के हकदार होंगे।

बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध 23 अप्रैल, 2024 (मंगलवार) को कारोबार बंद होने से लागू हो गए। बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों में यह शामिल है कि बैंक किसी भी ऋण और अग्रिम को मंजूरी या नवीनीकृत नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसके साथ ही कोई निवेश नहीं कर सकता है, कोई देनदारी हस्तांतरित नहीं कर सकता है या आरबीआई की अनुमति के बिना अपनी किसी भी संपत्ति का निपटान नहीं कर सकता है। केंद्रीय बैंक ने कहा, “बैंक की वर्तमान नकदी स्थिति को ध्यान में रखते हुए, सभी बचत खातों या चालू खातों या जमाकर्ता के किसी अन्य खाते में कुल शेष से निकासी की अनुमति नहीं दी जा सकती है।”

कांग्रेसी ही कांग्रेस के दुश्मन, कभी करते थे गुणगान, अब खोल रहे हैं एक दूसरे की पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *