Punjab News: पंजाब में ब्रॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से किया रेप, न्यूड फोटो वायरल करने की दी धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 25 Apr 2024

डेली संवाद, जगराओं। Punjab News: पंजाब में आए दिन अपराध के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जगराओं से सामने आ रहा है। यहां एक युवक द्वारा अपनी ही गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया गया है।

इसके साथ ही युवक ने गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो खींचकर और ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक रेप करने के बाद लड़की से मारपीट भी करता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसके साथ ही युवक लड़की को मुंह खोलने उसकी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद लड़की ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं आरोपी की पहचान तृपदीप सिंह के रूप में हुई है जोकि गांव कमालपुरा जगराओं का रहने वाला है।

पीड़ित लड़की मोगा की रहने वाली बताई जा रही है और वह पिछले चार महीनों से मोगा के एक होटल में नौकरी कर रही थी। होटल में ही आरोपी तृपदीप सिंह भी शेफ की नौकरी करता था। जिसके चलते उन दोनों में जान पहचान हो गई और दोनों दोस्त बन गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

फिर देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन कुछ दिनों पहले ही आरोपी को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद भी आरोपी लड़की से शादी के झांसे में फंसाकर आरोपी शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जब वह ऐसा करने से रोकती तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी न्यूड फोटो खींची कर अपने पास रख ली। और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा है।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *