डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल (Punjab Doctor’s Strike) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर चल रहे डॉक्टरों ने सरकार के साथ बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। बता दें कि पंजाब सरकार ने उनकी सभी मांगें बिना किसी शर्त के मान ली हैं।
सरकार ने मान ली सभी मांगें
इस संबंध में पीसीएमएसए का कहना है कि पंजाब सरकार के साथ उनकी बैठक अच्छे माहौल में हुई। सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जल्द ही डॉक्टरों की नई भर्ती की जाएगी।

फिलहाल 400 डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी मुद्दे भी एक सप्ताह के अंदर सुलझा लिए जाएंगे। उनका यह भी कहना है कि डॉक्टरों की मांगें जायज हैं। इसके मुताबिक सभी मांगें मान ली गई हैं। नई सुविधाएं भी जल्द शुरू की जाएंगी।
विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें










