डेली संवाद, कनाडा। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) में पंजाब के युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर कनाडा से सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
खबर है कि कनाडा में पंजाब के युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान धरमिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परमिंदर सिंह 10 साल पहले कनाडा गया था और वह कनाडा के सरी में रहता था।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
आज जब वह काम पर जा रहा था तो एक ट्राले की टक्कर से हादसा हो गया, जिससे धरमिंदर सिंह की मौत हो गई। धरमिंदर सिंह फिरोजपुर के रामपुरा गांव का रहने वाला था, जिसकी उम्र करीब 35 साल थी और वह शादीशुदा था।
दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हुई टक्कर
धरमिंदर सिंह अपने साथी ड्राइवर के साथ जा रहे थे तो दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे धरमिंदर सिंह की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख








