RBI: आरबीआई के इस फैसले से उदय कोटक को हुआ नुकसान, एक दिन में डूबे इतने करोड़ रूपए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 29 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। RBI: देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में गुरुवार को करीब 12 फीसदी गिरावट आई। आरबीआई (RBI) ने बुधवार को बैंक पर ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसका असर गुरुवार को बैंक के शेयरों पर दिखा। बीएसई पर कंपनी का शेयर 10.85 फीसदी गिरकर 1,643 रुपए पर बंद हुआ। इतना ही नहीं कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक को भी इस फैसले से बड़ा झटका लगा है।

एक दिन में कंपनी को 39,768.36 करोड़ रुपए का नुकसान

शेयरों में गिरावट से कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर और नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उदय कोटक की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक उनकी नेटवर्थ में गुरुवार को 1.24 अरब डॉलर यानी करीब 10,328 करोड़ रुपए की गिरावट आई।

उनकी नेटवर्थ अब 13.1 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 155वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.52 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

कोटक महिंद्रा बैंक में उदय कोटक की 25.71 फीसदी हिस्सेदारी है। शेयरों में गिरावट के साथ ही बैंक का मार्केट कैप गिरकर 3,26,615.40 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 3,66,383.76 करोड़ रुपए था। एक दिन में कंपनी को 39,768.36 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

एक्सिस से पिछड़ा कोटक बैंक

इसके साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक को पीछे छोड़ते हुए एक्सिस बैंक बाजार वैल्यू के हिसाब से देश का चौथा सबसे मूल्यवान बैंक बन गया। एक्सिस बैंक का एमकैप 3,48,014.45 करोड़ रुपए रहा। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक तीन सबसे मूल्यवान बैंक हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

आईटी मानदंडों का बार-बार अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को अपने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से तत्काल प्रभाव पर रोक लगा दी थी। बैंकिंग रेगुलेटर ने बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन में ‘गंभीर कमियां’ पाईं।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *