Salman Khan Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में जालंधर से 2 युवकों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Salman Khan

डेली संवाद, जालंधर। Salman Khan Firing: एक्ट्रेस सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पंजाब के जालंधर से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये ऑपरेशन मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया है।

प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त आरोपियों ने ही मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार उपलब्ध करवाए थे। जालंधर से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

आरोपी अनुज ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। सुभाष किसान हैं और किराने की दुकान भी चलाता हैं। अनुज के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और वह शुरू से ही लॉरेंस गैंग से जुड़ा रहा है। दोनों ने 15 मार्च को पनवेल में दो पिस्टल की डिलीवरी की थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को जालंधर पहुंची। जिला पुलिस से संपर्क कर टीम ने रात में उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक उक्त आरोपी ने सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो पिस्तौल और 38 जिंदा कारतूस मुहैया करवाए थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

दोनों आरोपी लॉरेंस के नौकर हैं। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा हथियारों की डिलीवरी से पहले दोनों हथियारों की जांच की गयी थी। आरोपियों ने उक्त दोनों हथियारों से जालंधर में एक-एक गोली चलाई।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *