St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज में बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 26 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ को एजुकेशन में कॉलेज डायरेक्टर वीणा दादा की अध्यक्षता में कॉलेज के कामर्स विभाग के बिज़नेस कल्ब की ओर से ‘बिजनेस प्लान’ पर इंटर कॉलेज कॉन्पिटीशन करवाया गया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ विक्रम सिंह विर्क रिटायर प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज, टांडा के रहे। उन्होंने इस बिजनेस प्लान पर पूरी जानकारी दी। प्रतियोगिता में 10 कॉलजों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने बिजनेस प्लान पर प्रेसेंटेशन्स के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए जो सहरा योग्य थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इस मौके रिंपी आनंद और गुरप्रीत कौर असिस्टेंट प्रोफेसर इन बेबे नानकी कॉलेज निर्णायक गन रहे। इस प्रतियोगिता में दो कॉलेज प्रथम रहे जिसमें सेंट सोल्जर लॉ कालेज और हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर और सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एन्ड टेक्निकल इंस्टीटूशन्स, कपूरथला रोड द्वितीय स्थान पर रहा।

St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज में बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

सेंट सोल्जर लॉ कालेज की एक टीम तृतीय स्थान पर रही। डायरेक्टर लॉ कॉलेज डॉ सुभाष शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। डायरेक्टर वीणा दादा ने सभी को सम्मानित किया। कामर्स विभाग के शिक्षक सीमा, नवदीप कौर,गौरव, आरती और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस प्रतियोगिता पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उपलब्धि हासिल करने वालों छात्रों की सराहना की और सभी छात्रों को ऐसी प्रतियोगितायों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ इस
प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *