Punjab Weather Update: पंजाब में आज रात से बदलेगा मौसम, इन इलाकों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 26 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कहा कि 26 से 28 अप्रैल तक पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में इस समय गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। किसानों की कुछ फसलें खेतों में खड़ी हैं और कुछ फसलें मंडियों में पड़ी हैं। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। ऐसे में मौसम विभाग ने 3 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बारिश के साथ-साथ तूफान की भी आशंका जताई गई है, जबकि भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस सीरीज के तहत पंजाब 29 अप्रैल को ग्रीन जोन में आ जाएगा। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

बीते दिनों भारी ओलावृष्टि हुई थी और मौसम को देखकर नहीं लग रहा था कि पंजाब में ओलावृष्टि हो सकती है। अचानक बादल छाने से ओलावृष्टि की संभावना को ध्यान में रखना चाहिए। फिलहाल पंजाब के कई हिस्सों में पारा 40 के पार पहुंच गया है, जो सामान्य गर्मी सीमा से ऊपर जाने को तैयार है।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *