Brij Bhushan Sharan Singh: यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण के टिकट पर लगा ग्रहण! कोर्ट से आई बड़ी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 26 Apr 2024

डेली संवाद, गोण्डा। Brij Bhushan Sharan Singh Update: Lok Sabha Election 2024- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की कैसरगंज लोकसभा सीट (Kaiserganj Lok Sabha Constituency) से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट (Delhi Court) से बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

दिल्ली की अदालत ने उनकी ओर से दाखिल वह अर्जी खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने उनके ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों की दोबारा जांच की मांग की थी। ऐसे में उन पर अब यौन उत्पीड़न केस में आरोप तय करने का रास्ता साफ हो गया है।

Brij Bhushan Sharan Singh: यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण के टिकट पर लगा ग्रहण! कोर्ट से आई बड़ी खबर, पढ़ें
Brij Bhushan Sharan Singh

चुनावी उम्मीदों को भी करारा झटका लगा

अदालत के इस फैसले से बृजभूषण शरण सिंह की चुनावी उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी चाहती है कि बृजभूषण शरण सिंह पर यदि कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ती है तो वह खुद चुनाव न लड़ें। इसकी बजाय परिवार के ही किसी सदस्य यानी पत्नी या बेटे को मौका दें।

बृजभूषण शरण सिंह का टिकट भी कट सकता है

ऐसी स्थिति में अदालत के फैसले के बाद अब लगता है कि बृजभूषण शरण सिंह का टिकट भी कट सकता है। खुद बृजभूषण शरण सिंह के तेवर भी इसके संकेत दे रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों टिकट के सवाल पर कहा भी था कि जो भगवान राम चाहेंगे, वही होगा।

Brij Bhushan Sharan Singh: यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण के टिकट पर लगा ग्रहण! कोर्ट से आई बड़ी खबर, पढ़ें

पार्टी ने अब तक दूल्हा तय नहीं किया है

यही नहीं उनका कहना था कि पार्टी ने अब तक दूल्हा तय नहीं किया है, लेकिन जिसे भी उतारा जाएगा, वह बड़ी जीत हासिल करेगा। उनके बयान में ‘जिसे भी उतारा जाएगा’ से यह अर्थ निकाला गया था कि शायद अब वह अपने अलावा परिवार के ही किसी सदस्य को लड़ाने के लिए तैयार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट की जज प्रियंका राजपूत की अदालत ने कहा कि अब बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय करने का फैसला 7 मई को होगा। इससे पहले 18 अप्रैल को ही अदालत फैसला सुनाने जा रही थी, लेकिन बृजभूषण शरण सिंह की ओर से अपील की गई थी कि इस केस की और जांच की जाए। उनकी दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब उनकी अर्जी खारिज करने का आदेश दिया है।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *