⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 168 शब्द|📅 27 Apr 2024
डेली संवाद, रांची। School Bus Accident: झारखंड के रांची से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रांची के मांडर में एक स्कूल बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस संत मारिया स्कूल की थी।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त उसमें 16 बच्चे सवार थे। जिसमें से एक को गंभीर चोट आई है। उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है। जबकि बाकी बच्चों को मामूली चोट आई है। जिनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
हादसा मांडर थाना क्षेत्र के चुंद में सुबह स्कूल जाने के दौरान हुआ। बस में सवार बच्चों के मुताबिक ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और मोबाइल पर बात कर रहा था। तीखे मोड़ में अचानक गाड़ी पलट गई। इसी दौरान ड्राइवर भाग निकला।
संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई








