Canada-Punjab News: कनाडा में पंजाब के युवक की हार्ट अटैक से मौत, 2 महीने पहले गया था विदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 29 Apr 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) में पंजाब के युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर कनाडा से सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

खबर है कि कनाडा में पंजाब के युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र 20 वर्षीय बताई जा रही है। दिलप्रीत समाना सब डिवीजन के गांव ककराला भाई का रहने वाला बताया जा रहा है।

मृतक दिलप्रीत सिंह की फाइल फोटो
मृतक दिलप्रीत सिंह की फाइल फोटो

मिली जानकारी के मुताबिक दिलप्रीत सिंह 2 महीने पहले ही कनाडा में अपनी बहन के पास गया था और वह सरी नजदीक अपनी बहन के पास रह रहा था। बताया जा रहा है कि दिलप्रीत सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

वहीं जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार वालों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *