PSEB Results: पंजाब बोर्ड के 8वीं और 12वीं का आज आएगा रिजल्ट, ऐसे देखें अपना Result

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 30 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। PSEB Results: PSEB Class 8th And 12th Result Today- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज कक्षा 8 और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। इन दोनों क्लासेस का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। जबकि, स्टूडेंट्स बुधवार सुबह सात बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर नतीजे देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। PSEB के अधिकारियों के मुताबिक रिजल्ट स्टूडेंट्स की तुरंत जानकारी के लिए है। अगर इसमें कोई त्रुटि होती है तो इसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।

पांच लाख से अधिक स्टूडेंट्स अपीयर हुए

PSEB की तरफ से कक्षा 8वीं की परीक्षा 7 मार्च से 27 मार्च के बीच में करवाई गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च के बीच में संपन्न हुई थी। परीक्षा में पांच लाख से अधिक स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे।

बोर्ड का दावा कि अप्रैल महीने में सारी कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर बोर्ड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले कक्षा 5वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था।

डिजिलॉकर पर जारी होगी मार्कशीट

PSEB की तरफ से जल्दी ही मार्कशीट डिजिलॉकर में जारी की जाएगी। इन्हें PSEB द्वारा फाइनल रिजल्ट माना जाएगा। वहीं, जिन स्टूडेंट्स ने हार्ड कॉपी के लिए आवेदन किया है। उन्हें बोर्ड की तरफ से इसे जारी किया जाएगा।

बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक स्टूडेंट्स को बोर्ड संबंधी किसी भी जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाना होगा। उस पर उन्हें बोर्ड संबंधी सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

PSEB के अधिकारियों के मुताबिक स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आएगी। इसके लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। एक तो स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे, वहीं दूसरी एक निजी कंपनी की वेबसाइट रहेगी।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

PSEB की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को https://www.pseb.ac.in/ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। जहां पर रोल नंबर भरकर सारा रिजल्ट सामने आ जाएगा।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *