डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहावना है। हालांकि, कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 1 मई तक तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 4 मई को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। आज 30 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
इसके साथ ही दिल्ली में आज दिन में तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरी हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई






