Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की पत्नी ने मांगी माफी, बोलीं- मुझसे गलती हुई है, संगत मुझे माफ करे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 30 Apr 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चलते पंजाब में राजनीति हलचल देखने को मिल रही है। इसी के चलते पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amrinder Singh Raja Warring) की पत्नी अमृता वड़िंग (Amrita Warring) इस समय विवादों में घिरती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

दरअसल अमृता वड़िंग बीते दिनों ने एक सभा के दौरान विवादित बयान दिया था उन्होंने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को लेकर बयान दिया था कि “मैं गुरुओं के पंजे के लिए वोट मांगने आई हूं, गुरु नानक देव जी का भी पंजा था और कांग्रेस ने भी पंजा चुना”।

amrita warring punjab news
amrita warring punjab news

अनजाने में कहे गए शब्दों से ठेस पहुंची

जिसके बाद मामला काफी गरमा गया था जिसके बाद उन्होंने अब लोगों से माफ़ी मांगी है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह उन सभी से माफी मांगना चाहती है जिन्हें उनके द्वारा अनजाने में कहे गए शब्दों से ठेस पहुंची है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी कोई ऐसी इच्छा नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह गुरु साहिब के बगैर कुछ भी नहीं है। उनकी महिमा के विरुद्ध वह कभी भी कुछ नहीं बोल सकती। उन्होंने कहा कि वह तो खुद अकाल पुरख की एक छोटी सी सेवादार हैं और उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।

पंजाब कांग्रेस की पत्नी बोलीं- मुझसे गलती हुई, संगत मुझे माफ कर दे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *