Weather Update: देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, कुछ राज्यों में तूफान और बारिश की भी चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 01 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: देश के कई राज्यों में हीटवेव (heatwave) से लोग परेशान हैं। इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट हर रोज जारी किया जा रहा है। लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

उधर, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

यहां बारिश और तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश के आसार हैं।

इन जगहों पर लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की आशंका जताई है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

बिहार में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। झारखंड में तो लू के चक्कर में आठवीं तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी को देखते हुए केरल के पलक्कड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान की पत्नी बोलीं- मुझसे गलती हो गई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *