Anupamaa Rupali Ganguly: छोटे पर्दे की ‘अनुपमा’ BJP में शामिल, प्रसंशक बोले- अब कैरियर खत्म

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 01 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Anupamaa Rupali Ganguly Joins Bjp: ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘अनुपमा’ (Anupamaa) जैसे पॉप्युलर शो की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। रूपाली ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी जॉइन की है। उसका वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

रूपाली गांगुली ने मीडिया को सम्बोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा, ‘एक नागरिक के नाते ही सही, लेकिन हम सब लोगों को इसमें सहभागी होना चाहिए। और महाकाल और मातारानी का आशीर्वाद है कि मैं अपने कला के माध्यम से कई लोगों से मिलती हूं। उनके सरोकार होती हूं। जब मैं ये विकास का ये महायज्ञ देखती हूं तो ऐसा लगता है कि क्यों ना मैं भी इसमें सहभागी बनूं।’

मोदी जी के बताए रास्ते पर चलूं

रूपाली गांगुली ने आगे कहा, ‘मैं यहां आ गई हूं कि मैं किसी तरह से मोदी जी के बताए रास्ते पर चलूं और किसी तरह से देश सेवा में लगूं। अमित शाह जी के नेतृत्व में आगे बढ़ूं और कुछ ऐसा करूं कि जो लोग मुझे भाजपा में शामिल कर रहे हैं, उन्हें एक दिन मुझ पर गर्व हो। तो आप सबका आशीर्वाद चाहिए। साथ चाहिए कि मैं जो भी करूं सही करूं, अच्छा करूं। गलत करूं तो आप लोग मुझे बताइएगा।’

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

रूपाली गांगुली के पार्टी में शामिल होते ही लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन्स किए। एक्स हैंडल पर एक यूजर ने लिखा, ‘अगली स्मृति ईरानी यही होंगी।’ एक ने लिखा, ‘अब अनुपमा यहां भी ड्रामा करेगी! करियर खत्म।’ एक यूजर ने कहा, ‘हेमा मालिनी की फ्यूचर रिप्लेसमेंट।’ वहीं, कुछ ने तारीफ की है और कुछ ने एक्ट्रेस के इस फैसले से नाराजगी भी जताई है।

भैरो घाटी से ऐसे दिखता है माता श्री वैष्णों देवी जी का मंदिर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *