Goldy Brar: गोल्डी बराड़ की हत्या को लेकर अमेरिकी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Gangster Goldy Brar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 02 May 2024

डेली संवाद, अमेरिका। Goldy Brar: बीते दिनों कुख्यात गैंगस्टर और घोषित आतंकी गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) की हत्या की खबर सामने आ रही है। इसको लेकर अमेरिकी पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत की खबर को झूठा बताया है। अमेरिका में कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने गोल्डी बराड़ के मारे जाने की खबरों का खंडन किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पुलिस ने बताया कि हम गोल्डी बराड़ की हत्या को लेकर चल रही खबरों की पुष्टि कर सकते हैं कि यह खबर बिल्कुल सच नहीं है। इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर यह सूचना गलत फैलाई जा रही है।

पुलिस ने दावा किया कि मारा गया युवक आतंकी गोल्डी बराड़ नहीं है। इसके अलावा अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने इस गोलीकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान हुस्नदीप सिंह और पवित्र सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

बताया जा रहा है कि फेयरमोंट होटल के बाद अफ्रीकी युवकों ने अपने ही मूल के युवकों पर गोलियां चलाई थीं। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। इसके बाद कोई पंजाबी वहां से गुजरा। उसने अफ्रीकी युवक को गोल्डी बराड़ समझ लिया और अफवाह फैल गई कि कुख्यात गैंगस्टर मारा गया।

भैरो घाटी से ऐसे दिखता है माता श्री वैष्णों देवी जी का मंदिर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *