Jalandhar News: जालंधर पुलिस ने पकड़ी 12.50 किलो हेरोइन, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: काउंटर इंटेलिजेंस विंग (Counter Intelligence Wing) की जालंधर (Jalandhar) यूनिट को बड़ी सफलता हासिल हुआ है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (Counter Intelligence Wing) ने करीब 12.50 किलो हेरोइन के साथ एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर (International Drug Smugglers) को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी (Amritpal Singh alias Fauji) को पुलिस ने तरनतारन (Tarn Taran) के गांव कासेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी गांव का रहने वाला है। पंजाब (Punjab) के डीजीपी (DGP) गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर (Counter Intelligence Jalandhar) ने एक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

gaurav-yadav
gaurav-yadav

पाकिस्तान के नशा तस्कर के संपर्क में था

आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई थी। एक सूचना के आधार पर आज यानी रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त आरोपी पाकिस्तान के किस नशा तस्कर के संपर्क में था या नहीं।

38 किलोग्राम हेरोइन मामले में तलाश

उसके पास से 12.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त हेरोइन सीमा पार पाकिस्तान से आई थी। फौजी की जम्मू-कश्मीर पुलिस को 38 किलोग्राम हेरोइन मामले में तलाश थी।

गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का खुलासा हुआ है। इसका नेतृत्व दुबई से कुख्यात तस्कर अमृतपाल सिंह बाठ कर रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। केस में पुलिस ने दुबई में बैठे अमृतपाल बाठ को भी नामजद कर लिया है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *