Punjab News: शिवसेना का नेता बन गया फर्जी पत्रकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा (दविंदर पाल)। Punjab News: शिवसेना नेता ने फर्जी पत्रकार बनकर कुछ कारोबारियों को ब्लैकमेल किया। इसकी शिकायत के बाद फर्जी पत्रकार बने शिव सेना नेता के खिलाफ पुलिस ने ट्रैप लगाया और उसे 1 लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मामला पंजाब के बठिंडा का है। बठिंडा में शिवसेना नेता सतिंदर कुमार खुद को पत्रकार बताकर कई लोगों को ठग रहा था। जिसकी लगातार शिकायतें पुलिस के पास आ रही थी। खासकर कारोबारियों को ही टारगेट किया जा रहा था। जिससे पुलिस ने उक्त फर्जी पत्रकार को पकड़ने का प्लान बनाया।

कारोबारी से मांग रहा था पैसे

बठिंडा के थाना कोतवाली में दर्ज मामले के अनुसार नरवाना एस्टेट निवासी व कपड़ा व्यापारी रजत सिंगला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि शिवसेना नेता सतिंदर कुमार फर्जी पत्रकार बनकर उससे पैसे मांग रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली पुलिस को दी।

शिवसेना नेता ने पुलिस से सुरक्षा भी ले रखी

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिवसेना नेता खुद को एक चैनल का रिपोर्टर बताकर व खबर लगाने की धमकी देकर पैसों की वसूली का धंधा करता है। उक्त शिवसेना नेता ने पुलिस से सुरक्षा भी ले रखी है जिसकी आड़ में वह लोगों को ब्लैकमेल करता था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में BJP का कांग्रेसीकरण, बाहरी को टिकट, मूल काडर नाराज

पुलिस के मुताबिक शिवसेना नेता व फर्जी पत्रकार सतिन्द्र कुमार निवासी वीर कालोनी ने पीड़ित रजत सिंगला को धमकी देकर बुलाया। रजत सिंगला अपने साथ अपने दोस्त बलबीर सिंह को भी साथ ले गया था जिन्होंने 500-500 के 200 नोट जिसकी कुल राशि एक लाख रुपए सतिन्द्र कुमार को दी। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पुलिस ने छापा मारकर शिवसेना नेता व तथातकथि फर्जी पत्रकार सतिन्द्र को एक लाख रुपए नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंधी एसपी सिटी नरिन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपी सतिन्द्र कुमार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पंजाब में BJP का कांग्रेसीकरण, देखें स्पेशल रिपोर्ट



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *