Punjab News: पंजाब में आवारा कुत्तों का कहर, सैर करने गई महिला को नोंचा, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Dogs
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: देश में आवारा कुत्तों का कहर बढ़ता जा रहा है। आए दिन ऐसा मामला सामने आता है यहां कुत्तों द्वारा किसी न किसी को नोंचा जाता है। ऐसा ही के मामला पंजाब के गुरदासपुर से सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के गुरदासपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को बुरी तरह नोंच डाला जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान हरजीत कौर के रूप में हुई है जोकि खोजकीपुर की रहने वाली बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मायके आई हरजीत गुरुवार सुबह 5 बजे घर से सैर करने के लिए निकली थी, जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तभी उसका शव जागोवाल बेट गांव के श्मशान घाट के पास मिला।

यह भी पढ़ें: पंजाब में BJP का कांग्रेसीकरण, बाहरी को टिकट, मूल काडर नाराज

इसके साथ ही उसके पास ही कुत्तों का झुंड भी बैठा था। पिता ने जानकारी देते हुए उनकी बेटी की शादी गांव खोजीपुर निवासी हरजिंदर सिंह से हुई थी। उसके पति बीएसएफ में हैं। उनके आठ और चार साल के दो बेटे हैं। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब में BJP का कांग्रेसीकरण, देखें स्पेशल रिपोर्ट



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *