Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो ड्रग और 1 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले नैटवर्क के खि़लाफ़ ख़ुफ़िया सूचना पर की कार्यवाही में, काउन्टर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से 4 किलो आईसीई ड्रग (क्रिस्टल मेथामफेटामाईन) और 1 किलो हेरोइन बरामद की है।

यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने यहाँ शुक्रवार को दी। गिरफ़्तार किए गए मुलजिम की पहचान अवतार सिंह निवासी गाँव कक्कड़ ज़िला अमृतसर के तौर पर हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि (सी.आई) अमृतसर को विश्वसनीय सूत्रों से पता लगा कि मुलजिम अवतार सिंह ने अजनाला के गाँव भिंडी सैदें से नशीले पदार्थों की एक खेप बरामद की है और इस खेप को छेहरटा के शेर शाह सूरी रोड स्थित हरगोबिन्द ऐवीन्यू नज़दीक पहुँचाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इस पर तुरुंत कार्यवाही करते हुये डी. एस. पी. सी. आई बलबीर सिंह के नेतृत्व में सी. आई. अमृतसर की पुलिस टीमों ने निर्धारित स्थान पर छापेमारी की और दोषी व्यक्ति को गिरफ़्तार करके उसके कब्ज़े में से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग और 1 किलो हेरोइन बरामद की।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

डीजीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा है कि मुलजिम अवतार पाकिस्तान आधारित नशा तस्कर के सीधे संपर्क में था। जांच से यह भी पता लगा है कि पाकिस्तान आधारित नशा तस्कर ने सरहद पार से नशीले पदार्थ की खेप पहुँचाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अगली-पिछली कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में BJP का कांग्रेसीकरण, बाहरी को टिकट, मूल काडर नाराज

इस सम्बन्धी एफ. आई. आर. नम्बर 26 तारीख़ 02. 05. 2024 को एन. डी. पी. एस. एक्ट की धाराओं 21, 22 और 29 के अंतर्गत थाना एस. एस. ओ. सी. अमृतसर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुलजिम अवतार सिंह को स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा, जहाँ पुलिस उसके रिमांड के लिए माँग करेगी जिससे नशों के इस कारोबार में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे भी अहम जानकारी जुटायी जा सके।

पंजाब में BJP का कांग्रेसीकरण, देखें स्पेशल रिपोर्ट



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *