Lok Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत चन्नी AAP सांसद सीचेवाल से मिले, मांगा आशीर्वाद, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला। Lok Sabha Election 2024: Congress candidate Charanjit Channi meets AAP MP Seechewal- लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में तरह तरह की राजनीति (Punjab Politics) शुरु हो गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जालंधर लोकसभा क्षेत्र (Jalandhar Lok Sabha) से कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आज तो कमाल ही कर दिया। कांग्रेस के चन्नी आज AAP के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल (Sant Balveer Singh Seechewal) से मुलाकात की और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

लाडी शेरोवालिया भी मौजूद

पंजाब में AAP के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिस वक्त चन्नी सीचेवाल से मिले, उनके साथ शाहकोट से कांग्रेसी विधायक रहे लाडी शेरोवालिया भी मौजूद थे।

देहात इलाके में सीचेवाल का खासा प्रभाव

चरणजीत सिंह चन्नी से सीचेवाल के पास पहुंचकर हलका शाहकोट, नकोदर, मेहतपुर सहित देहात के अन्य एरिया में आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया। चन्नी के संत सीचेवाल की मुलाकात के बाद राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सीचेवाल के साथ पंजाब का बड़ा हिस्सा

आपको बता दें कि, संत बलबीर सिंह सीचेवाल जालंधर और कपूरथला के रूरल एरिया में काफी पकड़ रखते हैं। वहीं, पंजाब में उन्हें लोग काफी मानते हैं। सीचेवाल की मदद से विदेश में फंसे दर्जनों युवकों को भारत लाया गया था। जिसके चलते सीचेवाल के साथ पंजाब का बड़ा हिस्सा चलता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की इस मुलाकात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चन्नी जालंधर के हलका नकोदर, शाहकोट, मेहतपुर और बिलगा के वोटर्स को लुभाने में लगे हुए हैं। जिससे कांग्रेस पार्टी के साथ जालंधर रूरल एरिया का बड़ा वोटबैंक चले। चन्नी के सीचेवाल के साथ मुलाकात के कुछ फोटो भी सामने आए हैं। जिसमें वह सीचेवाल का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *