Punjab News: पंजाब में पुजारियों का कारनामा, पंडित की हत्या कर हवनकुंड के नीचे दबाई लाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब के संगरूर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रहा है यहां दो पुजारियों ने मिलकर पंडित का कत्ल कर दिया और फिर लाश को हवनकुंड के नीचे दबा दिया। मृतक सुदीप छोटे बच्चों को पंडित विद्या पढ़ाता था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक संगरूर में धूरी के अंतर्गत आने वाले दोहाला रेलवे फाटक के पास बगलामुखी मंदिर के दो पुजारियों ने पंडित का कत्ल कर लाश को हवनकुंड के नीचे दबा दिया। मृतक की पहचान सुदीप कुमार पुत्र गुरिंदर कुमार के रूप में हुई है।

परिवार के मुताबिक सुदीप 2 मई से घर नहीं आया था जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। तभी पुलिस ने मंदिर में जाकर पुजारी से पूछताछ की तो पुलिस को शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने पुजारी परमानंद को थाने ले जाकर उससे सख्ती से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इस दौरान उसने माना की उसने पंडित की हत्या कर उसने शव को हवनकुंड के नीचे दबा दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही बगलामुखी मंदिर के पुजारी परमानंद और मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *