Canada News: कनाडा और UK भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Canada News: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है।

कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ताजा मामला मोहाली से सामने आ रहा है। यहां यूके और कनाडा का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर आवेदकों को फर्जी ऑफर लेटर देकर उनसे लाखों रुपए की ठगी कर ली गई है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के मनोज गौड़ और मुंबई के प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है।

fraud travel agent

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का नाम अमनदीप कौर बताया जा रहा है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एक निजी मेडिकल काउंसलिंग सेंटर में काम करती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

उसके साथ ही राजू गोपानन नाम का उसका पार्टनर भी उसके साथ काम करता है। राजू ने अमनदीप कौर को अपने एक परिचित से मिलवाया। राजू ने बताया कि मनोज यू.के और कनाडा का वर्क परमिट दिलवाता है।

इस दौरान मनोज ने कहा कि अगर आपका कोई परिचित वर्क परमिट पर UK या कनाडा जाना चाहता है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। अमनदीप कौर उनके जाल में फंस गई और अपने परिचितों से मिलवाया जो यू.के और कनाडा जाना चाहते थे।

ऑफर लेटर निकले फर्जी

इसके बाद उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए ले लिए और उनको ऑफर लेटर भी दे दिए, लेकिन बाद में पता चला कि ऑफर लेटर फर्जी है। जिसके बाद अमनदीप ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *