Jalandhar News: मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील रिंकू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में उद्योग जगत को प्रफुलित करने में पिछले 10 साल में अहम योगदान दिया है जिसकी बदौलत आज भारत का बिजनेस क्षेत्र पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों का देश-विदेश में निर्यात हो रहा है जिससे इन उत्पादों की साख विश्व स्तर पर बड़ी है। सुशील कुमार रिंकू जालंधर के एनआईटी में खेल उद्योग से संबंधित आयोजित प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे थे, जहां उन्होंने जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के बारे में चर्चा की।

रिंकू ने कहा कि जालंधर खेल जगत का एक केंद्र बिंदु रहा है और जालंधर को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में दोबारा खड़ा करने के लिए सांसद बनने के बाद वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और खेल उद्योग की जो भी मांगे हैं उन्हें पूरा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने केंद्र में 10 सालों में जो काम किए हैं, आज पूरा देश उसे खुश है और मोदी सरकार को फिर से तीसरी बार मौका देने का मन बना चुका है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि उद्योग व व्यापार जगत खास तौर पर केंद्र सरकार के पक्ष में है क्योंकि देश के उद्योगों को विदेशों में अपने कारोबार का बढ़ावा करने और देश में अपने कारोबार को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के मौके मिले हैं। उन्होंने लोगों से इस बार फिर से भाजपा को बड़ी संख्या में मतदान करके विजयी बनाने की अपील की है।

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *