Lok Sabha Election 2024: लोकसभा मतदान 2024 के दौरान जब्ती के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का चौथा स्थान- सिबिन सी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता की मर्यादा को कायम रखने के लिए इनफोरसमैंट एजेंसियों की तरफ से सख़्त कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिसके नतीजे के तौर पर 1 मार्च से 4 मई तक 609.38 करोड़ रुपए की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ, कीमती वस्तुएँ, और अन्य वस्तुओं को ज़ब्त किया गया है।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 1 मार्च से 4 मई तक जब्ती में 11.2 करोड़ रुपए की नकदी, 18 करोड़ रुपए की कीमत वाली 27.95 लाख लीटर शराब, 563.53 करोड़ की कीमत वाले नशीले पदार्थ, 14.94 करोड़ रुपए की कीमती वस्तुएँ और 1.69 करोड़ रुपए की कीमत वाला अन्य समान बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत 609.38 करोड़ रुपए बनती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जब्ती के मामले में पंजाब राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर है, जबकि तमिलनाडू, गुजरात और राजस्थान क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सिबिन सी ने बताया कि राज्य में 24 इनफोरसमैंट एजेंसियाँ सक्रियता से काम कर रही हैं और 16 मार्च को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से लेकर 4 मई तक, सभी एजेंसियों की तरफ से कुल 514.81 करोड़ रुपए की जब्ती की गई है।

पंजाब पुलिस ने राज्य में सबसे अधिक 404.2 करोड़ रुपए की जब्ती की है। इसी तरह बीऐसऐफ ने 23 करोड़ रुपए, आमदन कर विभाग ने 9.28 करोड़ रुपए, राज्य के आबकारी विभाग ने 8.29 करोड़ रुपए, राज्य के वस्तु और सेवा कर विभाग ने 5 करोड़ रुपए, कस्टम विभाग ने 4.37 करोड़ रुपए और नारकोटिकस कंट्रोल ब्यूरो ने 2.54 करोड़ रुपए की जब्ती की है। जब्ती के मामलों में जिलों में से जालंधर 141.25 करोड़ रुपए की कुल जब्ती के साथ सूची में सबसे ऊपर है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसी तरह 93.96 करोड़ रुपए की जब्ती के साथ अमृतसर दूसरे नंबर पर है जबकि तरनतारन में से 59.55 करोड़ रुपए, फ़िरोज़पुर में से 54.58 करोड़ रुपए और फाजिल्का में से 42.1 करोड़ रुपए की बरमादगियां हुई हैं। लुधियाना में 27.86 करोड़ रुपए, पठानकोट में 21.4 करोड़ रुपए, संगरूर में 11.7 करोड़ रुपए, गुरदासपुर में 10.75 करोड़ रुपए, पटियाला में 7.29 करोड़ रुपए, बरनाला में 7.2 करोड़ रुपए और मोगा में 6.73 करोड़ रुपए की ज़ब्तियां की गई हैं।

इसी तरह कपूरथला में 6.41 करोड़ रुपए, होशियारपुर में 5.01 करोड़ रुपए, बठिंडा में 4.31 करोड़ रुपए, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में 4.63 करोड़ रुपए, श्री मुक्तसर साहिब में 1.75 करोड़ रुपए, रूपनगर में 1.7 करोड़ रुपए, मानसा में 1.5 करोड़ रुपए, शहीद भगत सिंह नगर में 1.15 करोड़ रुपए, मलेरकोटला में 2. 07 करोड़ रुपए, फरीदकोट में 1.29 करोड़ रुपए और फतेहगढ़ साहिब 64.2 लाख रुपए की ज़ब्तियां की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को यकीनी बनाने के लिए चुनाव कर्मी पूरी तनदेही के साथ अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान इमानदारी और लगन के साथ काम कर रही एजेंसियों की सराहना की और लोकतंत्रीय सिद्धांतों पर वोटरों के विश्वास को कायम रखने के लिए हर संभव कदम उठाने की वचनबद्धता को दोहराया।

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *