Canada News: कनाडा भारत के दादा-दादी और पोते की मौत, घंटों तक बंद किया गया हाईवे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा के टोरंटो में कुछ दिन पहले डकैती के मामले में पुलिस से बचने के लिए एक संदिग्ध ने गलत दिशा में तेज रफ्तार से कार चलाई थी। इस दौरान उसने कई वाहनों में टक्कर मारी थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस घटना में भारतीय मूल के पति-पत्नी और उनके पोते की मौत हो गई थी। अब वहां मौजूद भारतीय कॉन्सुलेट ने इस घटना में मारे गए लोगों की पहचान कर ली है।

घटना में दादा-दादी और पोते की मौत

टोरंटो स्थित भारतीय राजनयिक मिशन ने एक्स पर पोस्ट किया कि इस घटना में भारतीय मूल के मणिवन्नन और उनकी पत्नी महालक्ष्मी समेत उनके पोते की मृत्यु हुई है। आगे बताया गया है कि अधिकारियों द्वारा अस्पताल में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की गई।

परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। बताया गया है कि पति-पत्नी तमिलवाडु से कनाडा की यात्रा पर आए थे। वे अपने बेटे-बहू और पोते के साथ एक कार में सफर कर रहे थे। इस बीच संदिग्ध ने उनकी कार को भी भीषण टक्कर मार दी थी। हादसे में दादा, दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।

आठ घंटे के लिए बंद किया गया था हाईवे

ओंटारियो की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) का कहना है कि सोमवार को हुई घटना के बाद राजमार्ग 401 को कई घंटों के लिए बंद कर दिया गया था। इस घटना में डकैती का संदिग्ध भी मारा गया था। बता दें कि टोरंटो से लगभग 50 किलोमीटर दूर व्हिटबी में राजमार्ग 401 पर हुई इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले एक शराब की दुकान में डकैती की गई थी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश का पीछा किया। कार्गो वैन में सवार संदिग्ध ने गलत दिशा में गाड़ी चलाई और इस दौरान कई कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना में संदिग्ध डकैत भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *