Salman Khan Firing Case: मुंबई से पंजाब पहुंचा अनुज थापन का शव, भारी पुलिस बल तैनात

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 05 May 2024

डेली संवाद, अबोहर। Salman Khan Firing Case: Punjab News- मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की हिरासत में हुई अबोहर (पंजाब) के गांव सुखचैन निवासी अनुज थापन (Anuj Thapan) की मौत के बाद रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अनुज थापन का शव उनके पैतृक गांव सुखचैन लाया गया। इस दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आपको बता दें कि सुपर स्टार सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने अनुज थापन को हिरासत में लिया था, जहां अनुज थापन की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस इसे सुसाइड बता रही है, जबकि अनुज के परिवार इसे सुनियोजित घटना करार दे रहे हैं।

salman khan firing
salman khan firing

परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

अनुज थापन का शव पहुंचने की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय प्रधान दविंदर बूडिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग गांव सुखचैन पहुंच गए। वे थापन के शव का दुबारा पोस्टमार्टम करवाने, मुम्बई क्राईम ब्रांच पर हत्या का मामला दर्ज करने व मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। ऐसा न होने तक उन्होंने थापन के शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।

बिश्रोई समाज के नेताओं के साथ बातचीत

इधर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बिश्रोई समाज के नेताओं के साथ बातचीत शुरू की।

इस मौके पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय प्रधान दविंदर बूडिय़ां, पंजाब प्रधान सुभाष डेलू के अलावा गांव के सरपंच मनोज गोदारा आदि ने बताया कि मुम्बई क्राईम ब्रांच द्वारा पंजाब सरकार को सूचित किए बिना ही अनुज थापन और बिष्णु को जबरन हिरासत में लिया गया।

पुलिस की हिरासत में ही अनुज थापन की मौत

इसके बाद क्राईम ब्रांच पुलिस की हिरासत में ही अनुज थापन की मौत हुई। इस लिए क्राईम ब्रांच के अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसके शव का फरीदकोट मेडिकल कालेज में दुबारा पोस्टमार्टम करवाया जाए। क्योंकि उन्हें मुम्बई पुलिस द्वारा करवाए गए पोस्टमार्टम पर विश्वास नहीं है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

अनुज थापन परिवार में अकेला ही कमाने वाला था इस लिए उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। समाज के लोगों का कहना था कि उक्त मांगें मंजूर न होने तक वे अनुज थापन का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस दौरान नायब तहसीलदार सीतो गुन्नों, डीएसपी अबोहर व बल्लुआना के अलावा बल्लुआना के विधायक गोल्डी मुसाफिर बातचीत में शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक बिश्रोई समाज के लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *