डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: Punjab Engine Detached From Running Train पंजाब में एक बार फिर से ट्रेन के साथ हादसा हो गया है। शुक्र रही कि इस घटना में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मामला लुधियाना और सरहिंद रेलवे स्टेशन के बीच का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
रविवार को सुबह पटना से जम्मू की तरफ जा रही अर्चना एक्सप्रैस ट्रेन नंबर 12355 का इंजन डिब्बों से दो बार अलग हुआ। पहली बार इंजन बिना डिब्बों के 3 किलोमीटर तक दौड़ा, दूसरी बार फिर करीब 1 किलोमीटर तक दौड़ा।
लोगों की जान दांव पर लग गई
इस दौरान लोगों की जान दांव पर लग गई। पता चलने पर ट्रेन के गार्ड ने ड्राइवर को सूचित कर इंजन रुकवाया। हादसे के कारण ट्रेन की बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो गई। लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन के मुरम्मत का काम पूरा कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पटना से जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेन अंबाला से चंडीगढ होते हुए सरहिंद पहुंची तो वहं पर ट्रेन की पावर बदली गई। लेकिन ट्रेन जैसे ही समराला के पास पहुंची तो हादसा हो गया। मौके पर मौजूद मैकनिकों ने बताया कि इंजन व डिब्बों के बीच कपलिंग टूटने के कारण हादसा हुआ। लेकिन समय के रहते पता चलने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
पीछे से आ रही ट्रेनों को रोका गया
किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों को इस रास्ते से डायवर्ट कर चलाया जा रहा है और सिंगल लाइन होने के कारण अधकितर ट्रेनें इस रूट से चल रही है। एकदम ट्रेन रुकने के कारण पीछे से आ रही ट्रेनों को रोका गया। ड्राइवर की सर्तकता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया और सैंकड़ों लोगों की जान बच गई।
ट्रेन के साथ चल रहे तकनीकी विभाग के मुलाजिमों ने बताया कि डिबबे की कपलिंग खराब होने के कारण डिब्बे अलग हो गए, जिन्हें दोबरा जोड़ा गया, लेकिन एक बार अचानक कपलिंग उखड़ गई और उसे फिर जोड़ कर चलाया गया। इस कारण डिब्बों को बिजली सप्लाई करने वाला सिस्टम भी उखड़ गया और सप्लाई बंद हो गई। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर सप्लाई को चलाया गया।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
जानकारी के अनुसार आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किन कारणों से कपलिंग टूटी है और इसमें किस की लापरवाही है। अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो उस हिसाब से बनती कार्रवाई होगी।
पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें









