डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं और वर्करों का इधर से उधर जाना जारी है। पता चला है कि आम आदमी पार्टी (AAP) में आए कुछ कांग्रेसी नेता (Congress) अब फिर से कांग्रेस में वापस जाने वाले हैं। ये वे नेता हैं, जिनको सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने AAP ज्वाइन करवाया था।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
सुशील रिंकू ने AAP छोड़ दिया तो, इन कांग्रेसी नेताओं का AAP में कोई वारिस नहीं रह गया, जिससे ये अब कांग्रेस में वापस जाना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज शाम पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा से प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने इन नेताओं को घर वापसी करवाएंगे।
मनु वडिंग समेत कई कांग्रेसी करेंगे वापसी
सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रहे मनु वडिंग भले ही AAP में रिंकू के साथ चले गए थे, लेकिव रिंकू के भाजपा ज्वाइन करने के बाद उनकी हैसियत खत्म हो रही थी। जिसके चलते वे कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। मनु वडिंग पहले भाजपा ज्वाइन करने वाले थे, लेकिन उन्हें वहां अहमियत नहीं मिली, जिससे उन्होंने घर वापसी करना ही ठीक समझा।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
आपको बता दें कि मनु वडिंग समेत कई कांग्रेसी नेताओं और पूर्व पार्षदों को सुशील रिंकू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलवाकर AAP ज्वाइन करवाया था। ये सभी अब घर वापसी करने के लिए जुगत भिड़ा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन्हें चरणजीत सिंह चन्नी घर वापसी करवा रहे हैं।
पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें









