Lok Sabha Election: तीसरे चरण का मतदान कल, 11 राज्यों के 93 सीटों पर होगी वोटिंग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 06 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: Third phase of voting tomorrow- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण (Third phase) का मतदान कल यानी मंगलवार 7 मई को होगा। तीसरे चरण में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आपको बता दें कि तीसरे चरण में पहले 95 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन गुजरात की सूरत सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। कांग्रेस के नीलेश कुंभाणी का पर्चा 21 अप्रैल को रद्द हो गया था। साथ ही 8 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था।

अनंतनाग-राजौरी सीट का चुनाव टाल दिया

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट का चुनाव भी टाल दिया था। यहां बर्फबारी और भूस्खलन के कारण ऐसा किया गया। अब वहां छठे चरण में 25 मई को चुनाव होगा।

तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर भी वोटिंग होनी है। बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद दूसरे चरण (26 अप्रैल) में होने वाले मतदान को तीसरे चरण के लिए टाल दिया गया था।

तीसरे चरण में कुल 1352 उम्मीदवार मैदान में

चुनाव आयोग के अनुसार, तीसरे चरण में कुल 1352 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1229 पुरुष और 123 (9%) महिला उम्मीदवार हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, 244 उम्मीदवार आपराधिक छवि के हैं। 392 कैंडिडेट्स के पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति हैं।

5 उम्मीदवारों पर हत्या का केस

ADR की रिपोर्ट बताती है, 244 (18%) उम्मीदवारों पर आपराधिक केस हैं। इनमें से 172 (13%) पर हत्या, अपहरण, बलात्कार जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। 5 उम्मीदवारों पर हत्या और 24 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

38 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से दो पर बलात्कार के मामले चल रहे हैं। वहीं, 17 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *