Weather Update Today: देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 06 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update Today: देश के अलग अलग हिस्सों में तापमान तेजी के साथ बढ़ रही है। तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगी है। पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से लेकर पंजाब तक में तापमान सामान्य से ऊपर है। हालांकि, इस बीच राहत ही बात यह है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज और कल आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पंजाब और चंडीगढ़ में हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मई से 11 मई के बीच हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज से 9 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा के पूर्वी हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

यहां बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा सहित कई क्षेत्रों में बारिश की भविष्यवाणी की है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो IMD ने बताया कि अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारी वर्षा होने की संभावना

सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को असम और मेघालय, और 7 मई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। आज, 6 मई को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 8 मई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *