Canada-India News: निज्जर हत्याकांड की जांच में कनाडा सरकार का एक और बड़ा खुलासा, भारत को दी धमकी!

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 06 May 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada-India News: खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या मामले में 3 भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है। कनाडाई पीएम ट्रूडो ने रविवार को कहा- हत्या की जांच तीन भारतीयों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, यह अभी भी जारी है।

hardeep singh nijjar
hardeep singh nijjar

ओंटारियो में कनाडा के सिख फाउंडेशन के शताब्दी समारोह में ट्रूडो ने तीन गिरफ्तारियों को स्वीकार किया और कहा कि कनाडा एक कानून का पालन करने वाला देश है। निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में रहने वाले सिख समुदाय के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

यहां हर किसी को भेदभाव और हिंसा से मुक्त रहने का मौलिक अधिकार है। उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कटक में कहा कि विदेशों में हमारे दूतावासों को धमकियां मिलती रहती हैं। इस समय हमारी सबसे बड़ी समस्या कनाडा है। वहां की सरकार ने अपने देश में अलगाववाद और हिंसा का समर्थन करने वालों को अभिव्यक्ति की आजादी दे रखी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

दुनिया एकतरफ़ा नहीं है, कुछ होगा तो विरोध होगा। वहां भी न्यूटन का नियम लागू होगा। इससे पहले शनिवार को निज्जर मामले में भारत का कनेक्शन होने के कनाडा के दावे पर जयशंकर ने कहा था कि भारत पर आरोप लगाना कनाडा की राजनीतिक मजबूरी है। वहां अगले साल चुनाव होने हैं इसलिए देश में वोट बैंक की राजनीति चल रही है। इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के खिलाफ काम करने वाले लोगों को कनाडा में शरण दी जाती है। खासकर पंजाब वाले तो कनाडा में भागते हैं। खालिस्तान समर्थक लोग कनाडा के लोकतंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। आज वे कनाडा के वोट बैंक बन गए हैं। कनाडा में सत्तारूढ़ दल के पास संसद में बहुमत नहीं है। ऐसे में कई पार्टियां सत्ता में आने के लिए खालिस्तानी समर्थकों पर निर्भर हैं।

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *