Charanjit Singh Channi: जालंधर में चरणजीत सिंह चन्नी को महिलाओं ने दौड़ाया, दिखाए काले झंडे, ‘ठरकी चन्नी हाय-हाय’ के नारे लगाए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 06 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Charanjit Singh Channi: Lok Sabha Election- जालंधर लोकसभा (Jalandhar Lok Sabha) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी (Ex CM Charanjit Singh Channi) को महिलाओं ने दौड़ा लिया। महिलाओं ने न केवल चन्नी को काले झंडे दिखाए, बल्कि उनके खिलाफ ‘चन्नी ठरकी हाय-हाय’ के नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जानकारी के मुताबिक जालंधर वेस्ट हलके में चरणजीत सिंह चन्नी प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं ने चन्नी को काले झंडे दिखाए और ठरकी चन्नी हाय-हाय के नारे लगाए।

चन्नी के ये पोस्टर फिल्लौर की गलियों में लगे

इन महिलाओं ने चन्नी का विरोध विशेष रूप से उस पोस्टर के सामने आने के बाद किया है, जिसमें चन्नी एक युवती की पीठ पर हाथ रखे नजर आए थे। चन्नी के ये पोस्टर फिल्लौर की गलियों में लगा दिए गए थे।

जालंधर में लगाए गए चन्नी के पोस्टर।
जालंधर में लगाए गए चन्नी के पोस्टर।

तब फिल्लौर से कांग्रेस विधायक रहे बिक्रमजीत चौधरी ने कहा था कि लोगों ने चन्नी पर गाना बना दिया। इसके शब्द हैं ‘घर-घर दे में चल्ली गल, चन्नी करदा गंदी गल’।

ठरकी चन्नी के नारे लगाए

जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह चन्नी BJP उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के इलाके में प्रचार करने गए थे। जालंधर वेस्ट हलके में प्रचार के दौरान ही महिलाओं ने उन्हें घेर लिया काले झंडे दिखकर ठरकी चन्नी के नारे लगाए। महिलाओं ने कहा, महिलाओं के प्रति चन्नी हमेशा गलत रवैया रखते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया। इससे पहले फिल्लौर में पूर्व CM चन्नी के एक महिला की पीठ पर हाथ रखने का पोस्टर वायरल हो गया था। इस पर लिखा था, ‘सावधान-होशियार, बचो बचो बचो। ये हैं चरणजीत सिंह, चन्नी कांग्रेस के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार।’ उसके बाद से चन्नी की काफी किरकिरी हुई थी।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *