Jalandhar News: जालंधर की Indo World ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे लाखों, ट्रैवल एजैंट ने पीड़ितों से की मारपीट

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 392 शब्द|📅 06 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Immigration Fraud in Jalandhar- विदेश जाने के चाहवान लोग कई बार गलत ट्रैवल एजेंटों (Travel Agent) के हाथों लग अपने लाखों रुपए डुबो लेते है। दरअसल पंजाब से आए दिन विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों (Fraud Travel Agent) द्वारा ठगी करने के मामले सामने आते रहते है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ऐसा ही एक मामला जालंधर में गढ़ा रोड़ पर स्थित Indo World इमीग्रेशन दफ्तर से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक Indo World नामक इमीग्रेशन कंपनी ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई है।

न्यूज़ीलैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए

इसके साथ ही दफ्तर के लोगों द्वारा पीड़ित परिवार से मारपीट भी की गई है। पीड़ित महिला प्रभदीप कौर सहित अन्य पीड़ितों ने बताया कि Indo World ने न्यूज़ीलैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए है।

वीजा और वर्क परमिट के नाम पर ठगी

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने एजेंट को न्यूज़ीलैंड का 2 साल का वर्क परमिट वीजा लगवाने के लिए पहले तो 30 हजार रुपए दिए थे जिसके बाद उन्होंने फिर उसको 1 लाख 20 हजार रुपए दिए लेकिन 6 महीने बीते जाने के बाद भी ना तो पैसे वापिस किए और न ही वीजा लगवाया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जिसके कारण वह दफ्तर में एजेंट से अपने पैसे लेने आए थे, लेकिन ट्रेवल एजेंट के कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपनी जान बचाकर बाहर आए और फिर उसके बाद पीड़ित परिवार ने दफ्तर के बाहर धरना दिया।

शिवसेना नेता ने की मारपीट

इसके साथ ही पीड़ित महिला ने शिव सेना नेता और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह दफ्तर के बाहर शांति से धरना लगाकर बैठे थे तभी शिवसेना नेता आया। उसने अपनी साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

इसके साथ ही शिवसेना नेता एक व्यक्ति का मोबाइल फ़ोन भी छीनकर ले गया। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर ASI निर्मल सिंह भट्टी पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं पीड़ित परिवार ने शिवसेना नेता और ट्रेवल एजेंट पर कार्रवाई करने की मांग की है।

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *