Punjab Politics: अकाली दल को बड़ा झटका, उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान, चुनाव लड़ने से किया इनकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 06 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) चल रहा है। पंजाब में आखिरी चरण यानि 1 जून को चुनाव होने जा रहा है। इसी को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल मची हुई है। इसी के साथ ही अकाली दल से बड़ी खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

खबर है कि चंडीगढ़ से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटेरला ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जिसके चलते उन्होंने अकाली दल पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल को अपना टिकट लौटा दी है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को भी छोड़ दिया है।

प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हरदीप सिंह बुटेरला
प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हरदीप सिंह बुटेरला

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

हरदीप सिंह बुटेरला ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी ऐलान किया है कि वह किसी भी पार्टी में नहीं जा रहा है वह सिर्फ पार्टी की नीतियों से परेशान होकर पार्टी को छोड़ रहे है।

पार्टी ने नहीं दिया फंड

हरदीप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उन्हें पार्टी द्वारा फंड नहीं दिया जा रहा है और मैं गरीब घर से हूं इसलिए मुझे पार्टी फंड की जरूरत थी लेकिन मुझे फंड नहीं दिया गया। जिसके कारण मैं अकेले चुनाव नहीं लड़ सकता। बता दे कि हरदीप सिंह चंडीगढ़ अकाली दल के प्रधान और नगर निगम में पार्टी के इकलौता पार्षद हैं।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंजाब के डेरों में सियासी फेरे, कितना फायदेमंद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *