Jalandhar News: जालंधर के युवक की विदेश में बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब के युवक की विदेश में हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के युवक की दुबई में हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविंदर के रूप मे हुई है। जोकि जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास की पत्ती सेखों का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया।

मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज क्राइम सीन पर तड़फता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी। पंकज की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। पता चला है कि पुलिस ने पगड़ीधारी हत्यारे को काबू कर लिया है और पंकज की हत्या को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *