St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मान नगर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 07 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व स्कूल प्रिंसिपल अंबिका शर्मा, एवं समस्त स्टाफ सदस्य की देख रेख में हुआ।जिसका मूल कारण छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाना है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जिसमें विभिन्न श्रेणियों के तहत छात्रों का चयन किया गया छात्रों में: सोममय ढल को स्कूल के हेड बॉय के रूप में चुना गया है, और ज्योत्सना विर्दी को स्कूल की हेड गर्ल के रूप में चुना गया है। प्रथमेश शर्मा और रुचि को स्कूल का वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल के रूप में चुना गया। छात्रों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन करने के लिए, विभिन्न सदनों के सदन – प्रभार भी नियुक्त किए गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जिसमें पूजा हंस को गुरु गोबिंद सिंह हाउस के प्रभारी के रूप में चुना गया है, बंदना शिवाजी हाउस के प्रभारी का कार्यभार संभालेंगी, बलप्रीत कौर महाराणा प्रताप हाउस के प्रभारी होंगे एवं नीतू को महाराजा रणजीत सिंह हाउस के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। विद्यार्थियों ने अपने कर्तव्यों को पूरे मन से निभाने एवं सभी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

इस समारोह में ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की सराहना की और उन्हें
इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि यह आपकी नेतृत्व कौशल विकास की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *