डेली संवाद, देहरादून (निकेश जायसवाल)। Chardham Yatra 2024: Chardham Yatra Schedule- चारधाम की यात्रा का शेड्यूल जारी हो गया है। ये यात्रा उत्तराखंड में होगी। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra in Uttarakhand) आगामी 10 मई से प्रारंभ होने जा रही है। यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने के दृष्टिगत सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अनुसार चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। कुल 180 चिकित्सकों को यात्रा के दौरान रोटेशन पर चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित अस्पतालों में तैनाती दी जाएगी। साथ ही निजी क्षेत्र से भी चिकित्सकों का सहयोग लिया जा रहा है।
हेल्थ एटीएम लगाने का निर्णय
जानकारी के मुताबिक यात्रा मार्गों पर 50 स्थान पर हेल्थ एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया है। 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच की अनिवार्यता की जा रही है। यद्यपि, चारधाम यात्रा मार्ग पर हृदयाघात से होने वाली मृत्यु की संख्या को कम करना एक बड़ी चुनौती रहेगी।
पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पंजीकरण को लेकर जिस तरह का उत्साह देखा जा रहा है, उससे साफ है कि इस वर्ष यात्रा नए प्रतिमान स्थापित करेगी। गत वर्ष रिकार्ड 56 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आए थे। प्रदेश के चारधामों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने के कारण यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।
50 वर्ष से अधिक उम्र वालों का हेल्थ चेकअप जरूरी
स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष चारधाम यात्रा पर आने वाले वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की है। यद्यपि, आगे बढऩे से किसी को रोका नहीं जाएगा, लेकिन उन्हें आराम करने अथवा पहले सही प्रकार से उपचार करने की सलाह जरूर दी जाएगी।
50 स्क्रीनिंग केंद्र बनाए
पंजीकरण के दौरान भी श्रद्धालुओं को अपना स्वास्थ्य संबंधी ब्यौरा देने को कहा गया है, ताकि जरूरत पडऩे पर उचित उपचार दिया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर 50 स्क्रीनिंग केंद्र बनाए हैं। इन स्क्रीनिंग केंद्र को रजिस्ट्रेशन केंद्र के साथ ही रखा गया है। इसमें श्रद्धालुओं की उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित 28 मानकों पर जांच की जाएगी।
श्रद्धालुओं की इलाज में हर संभव सहायता
प्रदेश में इस वर्ष स्वास्थ्य राहत केंद्रों की स्थिति पहले से बेहतर की गई है। यहां पर आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की जाएगी, जो बीमार श्रद्धालुओं की इलाज में हर संभव सहायता करेंगे। स्वास्थ्य राहत केंद्रों में दवाओं का स्टाक, आक्सीजन सिलिंडर व अन्य सभी जरूरी उपकरण रखे जाएंगे।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सेहत टीम
इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर विशेष फोकस किया है। यहां 10 स्वास्थ्य राहत पोस्ट के साथ ही दो पीएचसी सेंटर भी स्थापित किऐ गए हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों को हेल्थ एटीएम की सुविधा भी मिलेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड और माधव चिकित्सालय, नारायणकोटी में हेल्थ एटीएम की स्थापना की जा रही है।
सरकार द्वारा जारी तीर्थ यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने देश भर से आने वाले यात्रियों के लिए मानक प्रचालन कार्यविधि जारी की है। इसमें श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि कम से कम सात दिन के लिए चारधाम यात्रा की योजना बनाएं। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में पैदल चढ़ते समय प्रत्येक एक से दो घंटे के बाद 5 से 10 मिनट तक विश्राम करें।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
यात्रा के लिए गरम कपड़े, बारिश से बचाव के लिए रेनकोट, छाता, स्वास्थ्य जांच के लिए पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर साथ में रखें। हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, मधुमेह से पीडि़त यात्री जरूरी दवा और डाक्टर का नंबर अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज
यात्रा के दौरान सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, चक्कर या उल्टी आने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा स्वास्थ्य राहत केंद्र में प्राथमिक उपचार लें।
पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?








